2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट का इंटीरियर रिवील! बड़ा टचस्क्रीन और कई नए फीचर्स से होगी लैस

2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट का इंटीरियर रिवील! बड़ा टचस्क्रीन और कई नए फीचर्स से होगी लैस

2026 Tata Tiago के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और हाईटेक अवतार में नजर आने वाले हैं। टाटा ने इसके इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें नया बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड केबिन लेआउट और कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो इस बजट हैचबैक के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकते हैं।

टाटा मोटर्स ने 28 मई को होने वाले लॉन्च से पहले नई 2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट के इंटीरियर से पर्दा उठा दिया है और पहली झलक देखकर साफ है कि यह सिर्फ मामूली अपडेट नहीं, बल्कि बड़ा मेकओवर है। कंपनी ने अपनी बजट हैचबैक को पहले से कहीं ज्यादा मॉडर्न, प्रीमियम और हाईटेक बनाने की कोशिश की है। नई Tiago का केबिन पुराने मॉडल के मुकाबले पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है, जहां ड्यूल-स्क्रीन सेटअप के साथ बिल्कुल नया डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिलता है।

डैशबोर्ड के बाईं ओर बड़ा लैंडस्केप-स्टाइल फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो करीब 10.25 इंच का हो सकता है और इसमें Android Auto चलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दाईं तरफ अलग फ्लोटिंग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें स्पीड, फ्यूल/बैटरी स्टेटस और दूसरी जरूरी जानकारी दिखाई जाएगी। टू-टोन ग्रे और ब्लैक थीम वाला डैशबोर्ड नई Tiago को पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट का इंटीरियर रिवील! बड़ा टचस्क्रीन और कई नए फीचर्स से होगी लैस

इंटीरियर की सबसे खास बात इसका साफ-सुथरा और मॉडर्न लेआउट है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन के नीचे क्लाइमेट कंट्रोल के लिए फिजिकल रोटरी डायल दिए गए हैं, जिन पर Tiago ब्रांडिंग इसे खास बनाती है। सेंटर कंसोल को भी पूरी तरह नया डिजाइन मिला है, जहां दो स्मार्टफोन रखने की जगह दी गई है और इनमें से एक वायरलेस चार्जिंग पैड हो सकता है। कंपनी ने केबिन को ज्यादा ओपन और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर खास ध्यान दिया है।

फ्रंट पैसेंजर साइड से देखने पर डैशबोर्ड पर हल्के ग्रे रंग की फैब्रिक फिनिश दिखाई देती है, जो इस बजट कार के केबिन को प्रीमियम टच देती है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन को हल्का ड्राइवर की तरफ एंगल किया गया है, जिससे ड्राइविंग के दौरान इसे इस्तेमाल करना ज्यादा आसान होगा।

2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट का इंटीरियर रिवील! बड़ा टचस्क्रीन और कई नए फीचर्स से होगी लैस

पीछे बैठने वालों के लिए भी इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। नई Tiago में टू-टोन ग्रे सीट्स के साथ फोल्डिंग सेंटर आर्मरेस्ट दिया गया है, जो मौजूदा मॉडल में नहीं मिलता। साथ ही रियर सीट पैसेंजर्स के लिए चार्जिंग पोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबी यात्रा और ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगी।

ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स और नया सेंटर कंसोल जैसे फीचर्स इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं। कीमत की बात करें तो 2026 Tata Tiago फेसलिफ्ट की शुरुआती कीमत करीब 5.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है। वहीं Tiago EV फेसलिफ्ट में मौजूदा 24 kWh बैटरी के साथ नया 30 kWh बैटरी पैक भी मिल सकता है, जो इसकी रेंज को बेहतर बना सकता है।