नई जनरेशन Kia Sonet पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, अगले साल हो सकती है लॉन्च

नई जनरेशन Kia Sonet पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, अगले साल हो सकती है लॉन्च

नई जनरेशन Kia Sonet को पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इसे अगले साल लॉन्च किया जाएगा।

किआ की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Sonet अब नए अवतार में आने की तैयारी में है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई जनरेशन Kia Sonet को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि कंपनी इसके नेक्स्ट-जेन मॉडल पर तेजी से काम कर रही है। माना जा रहा है कि इसे अगले साल बाजार में उतारा जा सकता है।

किआ ने Sonet को सितंबर 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था और यह कंपनी की तीसरी कार थी। लॉन्च के बाद से इस SUV को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और अब तक इसकी 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। इस सफलता के बाद कंपनी अब इसका दूसरा जनरेशन मॉडल तैयार कर रही है, जिसे अंदरूनी तौर पर Kia QY2E कोडनेम दिया गया है।

नई जनरेशन Kia Sonet पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, अगले साल हो सकती है लॉन्च

दिलचस्प बात यह है कि Hyundai और Kia की नई कारें आमतौर पर पहले दक्षिण कोरिया में टेस्टिंग के दौरान दिखाई देती हैं, लेकिन इस बार नई Sonet को सीधे भारत में देखा गया है। कार पूरी तरह कवर थी, लेकिन इसके बॉडी शेप और डिजाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अब प्रोडक्शन-रेडी मॉडल की टेस्टिंग कर रही है।

डिजाइन की बात करें तो नई Kia Sonet पहले से ज्यादा बोल्ड और स्पोर्टी लुक के साथ आ सकती है। इसमें बड़ा और चौड़ा फ्रंट grille, नया split headlamp setup, अपडेटेड bumper और नया lower air intake देखने को मिल सकता है, जिससे इसका फ्रंट प्रोफाइल ज्यादा प्रीमियम नजर आएगा।

साइड प्रोफाइल में नए dual tone 16 inch alloy wheels मिल सकते हैं, जिनका डिजाइन नई Kia Seltos से प्रेरित हो सकता है। पीछे की तरफ connected LED tail lamps, नया tailgate और redesigned bumper मिलने की उम्मीद है, जिससे SUV का रियर लुक पूरी तरह बदल सकता है।

फीचर्स की बात करें तो मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई Sonet काफी ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। इसमें panoramic sunroof, 9.9-inch digital instrument cluster, 12.9-inch touchscreen infotainment system और नया Pleos Connect सिस्टम मिल सकता है। सेफ्टी के लिए इसमें Level 2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

नई जनरेशन Kia Sonet पहली बार भारत में टेस्टिंग के दौरान आई नजर, अगले साल हो सकती है लॉन्च

नई Sonet को K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर Kia Syros आधारित है। हालांकि लॉन्च के समय इंजन और gearbox ऑप्शंस में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं कंपनी ने यह भी संकेत दिए हैं कि 2029 तक Sonet का hybrid वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है।

अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो नई जनरेशन Kia Sonet 2027 की दूसरी तिमाही तक भारतीय बाजार में एंट्री कर सकती है। compact SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला पहले की तरह Tata Nexon, Maruti Brezza, Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियों से रहेगा।