Tata Sierra EV की एंट्री जल्द, 500KM रेंज के साथ लॉन्च टाइमलाइन आई सामने

Tata Sierra EV की एंट्री जल्द, 500KM रेंज के साथ लॉन्च टाइमलाइन आई सामने

Tata Sierra EV का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है, क्योंकि कंपनी के MD और CEO शैलेश चंद्रा ने इसके 2026 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की पुष्टि की है।

टाटा Sierra EV का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को FY2026-27 की दूसरी तिमाही, यानी जुलाई से सितंबर 2026 के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। लंबे समय से टेस्टिंग के दौरान नजर आ रही Sierra EV अब लॉन्च के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

टाटा अपनी इस नई इलेक्ट्रिक SUV को कंपनी की EV रेंज में Curvv EV और Harrier EV के बीच पोजिशन करेगी। यह नए Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर तैयार की जाएगी, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसमें Harrier EV के कुछ अहम हार्डवेयर और टेक्निकल एलिमेंट्स भी इस्तेमाल किए जाएंगे।

Tata Sierra EV की एंट्री जल्द, 500KM रेंज के साथ लॉन्च टाइमलाइन आई सामने

बैटरी ऑप्शंस की बात करें तो Tata Sierra EV में दो विकल्प देखने को मिल सकते हैं। पहला लगभग 55 kWh बैटरी पैक, जबकि दूसरा बड़ा 65 kWh बैटरी पैक हो सकता है। बड़ी बैटरी के साथ यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की वास्तविक ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम हो सकती है। साथ ही इसमें RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) दोनों कॉन्फिगरेशन मिलने की संभावना है।

चार्जिंग के मामले में भी Sierra EV काफी एडवांस हो सकती है। इसमें DC फास्ट चार्जिंग, Vehicle-to-Load (V2L) और Vehicle-to-Vehicle (V2V) जैसी आधुनिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे यह सिर्फ एक EV नहीं बल्कि पावर सपोर्ट सिस्टम की तरह भी काम कर सकेगी।

फीचर्स की बात करें तो केबिन काफी प्रीमियम हो सकता है। इसमें 12.3-इंच की ट्रिपल स्क्रीन सेटअप देखने को मिल सकती है, जिसमें इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल होगी। इसके अलावा OTA अपडेट्स, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पावर्ड फ्रंट सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो Tata Sierra EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 17.5 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इस प्राइस रेंज में यह Maruti e Vitara, Hyundai Creta Electric और Mahindra XEV 9e जैसी इलेक्ट्रिक SUVs को सीधी चुनौती दे सकती है।

Tata Sierra EV की एंट्री जल्द, 500KM रेंज के साथ लॉन्च टाइमलाइन आई सामने

डिजाइन की बात करें तो इसका लुक पेट्रोल-डीजल Sierra से थोड़ा अलग रखा जा सकता है। EV मॉडल में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स और EV-स्पेसिफिक डिजाइन अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं, जबकि इंटीरियर का लेआउट काफी हद तक समान रहने की उम्मीद है।