रॉयल एनफील्ड की Bullet 650 अगले महीने भारत में दे सकती है दस्तक, जानिए क्या होगा खास

रॉयल एनफील्ड की Bullet 650 अगले महीने भारत में दे सकती है दस्तक, जानिए क्या होगा खास

रॉयल एनफील्ड जल्द ही भारतीय बाजार में Bullet 650 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका सबसे पहले EICMA 2025 में ग्लोबल डेब्यू हुआ था और बाद में इसे भारत में MotoVerse में दिखाया गया था। उम्मीद है कि इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 कंपनी की सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर बाइक बन सकती है और यह क्लासिक 650 से नीचे पोजिशन की जाएगी।

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 3.65 लाख रुपये हो सकती है। आने वाले समय में रॉयल एनफील्ड अपनी 750 cc रेंज भी बढ़ाने वाली है। मैकेनिकल तौर पर Bullet 650 में वही 647.95 cc एयर और ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो पहले से कई रॉयल एनफील्ड बाइक्स में इस्तेमाल हो रहा है। यह इंजन 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड मिलेंगे। यही इंजन रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल GT 650, रॉयल एनफील्ड सुपर Meteor 650 और रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 में भी मिलता है। डिजाइन की बात करें तो Bullet 650 में पुराने Bullet मॉडल्स वाला क्लासिक अंदाज देखने को मिलेगा। इसमें बड़ा गोल फ्यूल टैंक, कर्वी बॉडी पैनल्स और खूब सारा क्रोम इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका लुक काफी रेट्रो नजर आता है।

रॉयल एनफील्ड की Bullet 650 अगले महीने भारत में दे सकती है दस्तक, जानिए क्या होगा खास

लाइटिंग सेटअप में LED एलिमेंट्स दिए गए हैं, लेकिन रॉयल एनफील्ड ने इसे ज्यादा मॉडर्न लुक नहीं दिया है। बाइक में पारंपरिक पायलट लैंप्स और क्लासिक हेडलाइट डिजाइन को बरकरार रखा गया है। इसकी लंबी और सीधी स्टांस इसे पूरी तरह बुलेट जैसा फील देती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह बाइक Cannon Black और Battleship Blue जैसे कलर ऑप्शन्स में दिखाई गई है और यही रंग भारत में भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

साथ ही इसके फ्यूल टैंक पर हाथ से बनाई गई लाइनिंग मिलती है। Bullet 650 में स्टील ट्विन-डाउनट्यूब फ्रेम दिया गया है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स मिलेंगे। इसमें आगे 19-इंच और पीछे 18-इंच का व्हील सेटअप दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे 320 मिमी और पीछे 300 मिमी डिस्क ब्रेक के साथ ड्यूल-चैनल ABS मिलेगा। इसके टायर्स Bullet 350 से चौड़े होंगे, जिनमें आगे 100 सेक्शन और पीछे 140 सेक्शन टायर दिए जाएंगे।

रॉयल एनफील्ड की Bullet 650 अगले महीने भारत में दे सकती है दस्तक, जानिए क्या होगा खास

यह बाइक 2.3 मीटर से ज्यादा लंबी होगी और इसका वजन 243 किलोग्राम रहेगा। सीट हाइट 800 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 154 मिमी होगा। वहीं, इसमें 14.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। रॉयल एनफील्ड ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी 650 सीसी रेंज को लगातार मजबूत किया है, लेकिन बुलेट 650 कंपनी की सबसे इमोशनल और क्लासिक अपील वाली बाइक साबित हो सकती है। कंपनी ने बुलेट की पहचान को पूरी तरह बदलने के बजाय उसके पुराने अंदाज को ट्विन-सिलेंडर प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ने पर फोकस किया है।